Sunday, April 19, 2026

नौ सप्ताह का गर्भ ...






क्या ? ...

गंगा घाटों पर है भगवान ?

या पत्थरों में है भगवान ?

नींद, चैन-सुकून में है भगवान ?

या बेजुबानों में है भगवान ?

मन्दिरों में है भगवान ?

या श्मशानों में है भगवान ?


किंकर्तव्यविमूढ़ ! ...

दुधमुँहे के 

दुग्धपानों में है भगवान ?

या नौ माह तक गर्भ सम्भाल,

प्रसव पीड़ा को झेल,

जन्म देने वाली 

माँ ही है भगवान ?


तो फिर ..

नौ माह ना सही,

नौ सप्ताह तक ही 

गर्भ संभालने वाली 

श्वान माँओं (कुत्तियों) में भी तो 

होते ही होंगे ना भगवान ? 

है ना ? ...


(उपरोक्त वीडियो में बतकही से संबद्ध चित्रों / दृश्यों का समावेश है।)


Instagram Link :-

(https://www.instagram.com/reel/DXSAbqbEpWb/?igsh=MjhjM2RxdTh3bmds)

No comments:

Post a Comment