Monday, January 26, 2026

"पूर्ण स्वराज दिवस" (?) ...

 


राष्ट्रीय छुट्टी, मौज-मस्ती, झण्डे, परेड व मिठाइयों के डिब्बे,

बोलना अंग्रेज़ी में एक-दूसरे को Happy Republic Day.


दोहे-चौपाई, कलमा, ख़ूब रटे, पर पलटे नहीं संविधान के पन्ने,

बस इतना ही काफ़ी है हमारा मौसमी देशभक्त बनने के लिए।


गणतंत्र दिवस है, 26 जनवरी .. 26 लोगों को भी याद कर लें,

ना पढ़ने पे कलमा, पहलगाम में गँवाई जिन्होंने अपनी जानें। 


2026 का 26 जनवरी है आया, 1950 से सफ़र तय करते हुए,

पर है 26 जनवरी का उद्गम, 1930 के "पूर्ण स्वराज दिवस" से

.. शायद ...












6 comments:

  1. सुंदर रचना
    आभार
    सादर

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी ! .. सुप्रभातम् सह सादर नमन संग आभार आपका 🙏

      Delete
  2. चित्र सब बयान कर रहे हैं

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी ! .. सादर नमन संग आभार आपका ...

      Delete
  3. मौसमी देशभक्तों से देशभक्ति का मौसम आबाद है।
    सटीक व्यंग्यात्मक अभिव्यक्ति।
    सादर।
    ------
    नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना मंगलवार २७ जनवरी २०२६ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी ! .. सादर नमन संग आभार आपका ...

      Delete